अमरोहा - रैन बसेरे में फाँसी के फंदे पर लटका मिला प्लम्बर का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 27, 2022

अमरोहा - रैन बसेरे में फाँसी के फंदे पर लटका मिला प्लम्बर का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

newsindia17

आज रविवार की सुबह पंचायत कार्यालय उझारी के रैन बसेरे में प्लम्बर का शव फाँसी के फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुँचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुँची पुलिस ने हालात को नियंत्रित करने हेतु काफी प्रयास किया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार सैदनगली थाना क्षेत्र के गाँव तरारा का निवासी प्रेमशंकर आयु 45 वर्ष नगर पंचायत उझारी में ठेके पर प्लम्बर का काम करता था। आज रविवार की सुबह वह नगर पंचायत कार्यालय पहुँचा था। लगभग 10 बजे कुछ लोगो ने प्रेमशंकर का शव रैन बसेरे में फाँसी के फंदे पर लटका देखा। इस घटना के संज्ञान में आते ही कस्बे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। समाचार भेजे जाने तक सैदनगली पुलिस हालात को नियंत्रित करने में जुटी हुई थी। चर्चा है कि कल शनिवार को प्रेमशंकर की अधिशासी अधिकारी से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। 


ये मामला हत्या का है अथवा आत्महत्या का अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि प्लम्बर का शव फंदे पर लटका मिला है। मामले की जाँच की जा रही है।  

web counter
अभी तक पाठक संख्या