नहटौर - झालू मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 की मौत, 1 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 27, 2022

नहटौर - झालू मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 की मौत, 1 घायल

आज रविवार की शाम नहटौर थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुर्घटना में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी धामपुर अजय कुमार अग्रवाल ने भी मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम नहटौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नारायणपुर के पास स्कार्पियो कार पंजीकरण संख्या यूपी 14 बीएन 2000 व एक मोटरसाइकिल पंजीकरण संख्या यूपी 20 एएच 3849 की आमने सामने टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार वीरेंद्र पुत्र प्रकाशचंद, निवासी नई बस्ती, बिजनौर व रोहिताश पुत्र हीरा सिंह, निवासी ग्राम जमालपुर पठानी, बिजनौर की मौके पर ही मौत हो गयी। बताया गया कि दोनों बाइक सवार बिजनौर जा रहे थे  और विपरीत दिशा से आ रही कार में सवार लोग मंडावर में आयोजित एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इस दुर्घटना में कार चालक रहमान, निवासी मौहल्ला पीरजादान, नहटौर भी घायल हो गया। 


सूचना पर मौके पर पुलिस बल ने आवश्यक कार्रवाई के उपरांत शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतकों व घायल चालक के परिजनों को सूचना दे दे गयी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी, धामपुर अजय कुमार अग्रवाल ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या