धामपुर - बैंक परिसर से धुँआ निकलता देख मचा हड़कंप, दमकल टीम ने पाया आग पर काबू - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 28, 2022

धामपुर - बैंक परिसर से धुँआ निकलता देख मचा हड़कंप, दमकल टीम ने पाया आग पर काबू

newsindia17

आज सोमवार की सुबह धामपुर शुगर मिल परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से धुंआ निकलता देख हड़कंप मच गया। राहगीरों ने बैंक शाखा परिसर से धुँआ निकलता देख बैंक कर्मचारियों को सूचित किया। मौके पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते आज सोमवार को उक्त शाखा बंद थी। इसी दौरान बैंक शाखा से धुँआ निकलने लगा। बैंक शाखा से धुँआ निकलता देख मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गयी। राहगीरों ने कुछ अनहोनी घटित होने की आशंका के चलते तुरंत ही बैंक कर्मचारियों को सूचित किया। सोचना मिलने पर मौके पर पहुँची शाखा प्रबंधक रेखा यादव ने बैंक परिसर को खुलवाया। जाँच करने पर मालूम पड़ा कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी है। मौके पर पहुँची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। 


शाखा प्रबंधक रेखा यादव ने बताया कि ये एक हादसा है। शार्ट सर्किट होने पर एक एसी में आग लग गयी थी। एसी को नुकसान हुआ है। इसके अतिरिक्त कोई नुकसान नहीं हुआ है।  

web counter
अभी तक पाठक संख्या