चंदौसी - मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 28, 2022

चंदौसी - मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया

newsindia17

निजीकरण के विरोध में आज देश भर में तमाम सार्वजनिक बैंको व पब्लिक सेक्टर की अन्य संस्थाओ में कार्यरत कर्मचारी हड़ताल पर रहे। निजीकरण के विरोध में की गयी ये हड़ताल दो दिनों के लिए की गयी है। इस हड़ताल में आज मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव भी शामिल हुए और विभिन्न माँगो को लेकर प्रदर्शन किया। 


आज चंदौसी मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव ने अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान चन्दौसी मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण रूप से कार्य का बहिष्कार करते हुए सरकार के आगे अपनी मांगों को रखा। इन्होने वेतन 26 हजार रूपये और दवाओं से जीएसटी हटाने के साथ ही ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने व कार्य का समय 8 घंटे किये जाने की माँग की। 


इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं हुई तो ऐसे आंदोलन आगे और भी होते रहेंगे। इस दौरान अध्यक्ष संजय शर्मा, अंकित वार्ष्णेय, रवि कुमार, गौरव रस्तोगी, वैभव जैन, अरविंद, नईम, सार्थक, जतिन, निशांत, ताजदार आलम, अजय, अवनीश, अरुण, अमित, शुभम, जीशान, कुलदीप, राजकुमार, निखिल आदि उपस्थित रहे।

web counter
अभी तक पाठक संख्या