चाँदपुर - भाकियू कार्यकर्ताओ ने माँगो को लेकर किया प्रदर्शन लगाया जाम, दिया ज्ञापन - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मार्च 29, 2022

चाँदपुर - भाकियू कार्यकर्ताओ ने माँगो को लेकर किया प्रदर्शन लगाया जाम, दिया ज्ञापन


जिला बिजनौर के तहसील मुख्यालय चाँदपुर में आज किसानो ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एकत्र हो अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया व ज्ञापन दिया। किसानो ने लखीमपुर खीरी में  व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के मामले को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। किसानो के धरना प्रदर्शन के चलते सड़क पर सड़क पर लम्बा जाम लग गया। 


आज भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में किसानो ने धनौरा रोड पर जाम लगा दिया। किसानो द्वारा जाम लगाए जाने के चलते वाहनों की लम्बी कतार लग गयी। इस जाम के चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानो ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को दी जा रही जान माल की धमकी पर आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर भाकियू के जिलाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने कहा कि किसानो के कई मामले अभी तक लंबित पड़े है परन्तु राष्ट्रीय प्रवक्ता व उनके परिवार को दी जा रही धमकी और लखीमपुर खीरी कांड में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के निष्कासन व हत्या के आरोप में जेल में बंद निर्दोष किसानो को तुरंत ही रिहा किया जाए। 


किसानो ने अपनी माँगो को लेकर लगभग एक घंटा जाम लगाया व प्रदर्शन किया। किसानो ने जाम लगाने व प्रदर्शन करने के साथ ही स्थानीय पुलिस अधिकारियो को ज्ञापन भी दिया। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या