मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - दो वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या, माँ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने हिरासत मे लिया - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जून 27, 2026

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - दो वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या, माँ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने हिरासत मे लिया

newsindia17.com/moradabad-do-saal-ke-masoom-ki-gala-ghontkar-hatya-maa-ke-khilaf-mukadma

मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गाँव सहेरिया मे संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई दो वर्षीय मासूम मौत का मामला अब हत्या में बदल गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बच्चे की मां के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सहेरिया गांव निवासी सुरेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। सुरेंद्र की पत्नी मीनू ने कुछ समय पूर्व उस पर घरेलू हिंसा व शराब पीकर मारपीट किये जाने का आरोप लगाया था और बच्चों के साथ मूंढापांडे कस्बे में आकर किराये के मकान मे रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि  मीनू अपने पैतृक गांव स्थित मकान की साफ-सफाई के लिए गई थी। इस दौरान उसके बच्चे किराए के कमरे पर ही  मौजूद थे। इसी दौरान बेटी सलोनी ने फोन कर मीनू को सूचना दी कि दो वर्षीय भाई वरुण की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। पड़ोसियों की मदद से बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


बच्चे की मौत की सूचना मिलते ही पिता सुरेंद्र और अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बच्चे के गले पर निशान देखकर हत्या की आशंका जताई और मीनू पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मासूम की मौत स्वाभाविक नहीं बल्कि गला घोंटने से हुई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस ने बच्चे के ताऊ की तहरीर पर मीनू के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटनास्थल, पारिवारिक परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सामने आए तथ्यों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
 अभी तक पाठक संख्या