बहजोई - कोतवाली क्षेत्र में तैनात दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, उपनिरीक्षक व तीन पुलिसकर्मी निलंबित - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 31, 2022

बहजोई - कोतवाली क्षेत्र में तैनात दरोगा का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल, उपनिरीक्षक व तीन पुलिसकर्मी निलंबित

जिला संभल की बहजोई कोतवाली क्षेत्र में तैनात एक उपनिरीक्षक और हेड कांस्टेबल सहित थाना कार्यालय में तैनात दो पुलिसकर्मियों का रिश्वत इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद  पुलिस अधीक्षक ने चारो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस मामले की जाँच अपर पुलिस अधीक्षक को दी गयी है।


इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में बहजोई कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर 1 में तैनात उपनिरीक्षक मुरलीधरन चौहान किसी व्यक्ति से रूपये लेते देखे गए है। रूपये गिनने के दौरान एक हेड कांस्टेबल की भी मौजूदगी है। इस मामले में दावा किया जा रहा है कि क्षेत्र में एक जुआ पकड़ा गया था। इस जुए में पकडे गए जुआरियो को थाना स्तर पर ही जमानत देने के लिए सांठगांठ की गयी थी। इस दौरान थाना कार्यालय में तैनात दो पुलिसकर्मियों के नाम भी सामने आये है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी अतिरिक्त रूपये की माँग भी कर रहा है। इसके बाद एक व्यक्ति 500 रूपये का नोट बाद में निकालकर देता है। इसको देखकर लगता है कि कुछ रूपये पहले ही दे दिए गए थे। ये मामला लगभग 6 माह पुराना बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिस व्यक्ति ने ये वीडियो बनाया था उसने उपनिरीक्षक समेत तीनो पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करते हुए पैसे वापस भी ले लिए थे और अतिरिक्त पैसे की माँग भी की गयी थी। 


आज गुरूवार को वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आया। पुलिस अधीक्षक संभल चक्रेश मिश्र ने आनन फानन में उपनिरीक्षक मुरलीधरन चौहान, मुख्य आरक्षी तेज सिंह व थाना कार्यालय में तैनात कांस्टेबल प्रियंकुर और पिंटु को भी निलंबित कर दिया है। इस पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल को सौंपी गयी है। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में कोतवाली बहजोई में तैनात एक उपनिरीक्षक और तीन अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा रूपये लिए जाने का मामला सामने आ रहा है। इस वीडियो के आधार पर चारो कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा जाँच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी गयी है।  

web counter
अभी तक पाठक संख्या