Madhya Pradesh : चोर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, एक आरक्षक घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 24, 2022

Madhya Pradesh : चोर को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर हमला, एक आरक्षक घायल

सतना | मध्यप्रदेश के सतना जिले में चोरी के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेने आयी शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के अमले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे एक आरक्षक घायल हो गया। जीआरपी सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात एक चोर को गिरफ्तार करने आई जीआरपी की टीम पर सतना के पास नजीराबाद क्षेत्र में कुछ स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया।

जीआरपी दल एक आरोपी को गिरफ्तार कर कटनी ले जा रही था, तभी यह घटना हुयी और हमलावर आरोपी को छुड़ाने में सफल हो गए। सूत्रों ने कहा कि बाइक चोरी के मामले मे वांछित आरोपी मुमताज खान को नजीराबाद से हिरासत में लेकर जब कटनी ले जाया जा रहा था, उसी दौरान स्थानीय लोगों ने पथराव शुरु कर दिया। इस घटना में घायल जीआ पी कटनी के आरक्षक अशोक तिवारी को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।