बलिया में पेपर लीक प्रकरण में पत्रकारों के खिलाफ की गयी कार्रवाई को लेकर पत्रकारों में रोष पनप रहा है।आज बुधवार को तहसील चन्दौसी के बहजोई में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बलिया में पत्रकारों पर हुई कार्रवाई के विरोध में राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारी बहजोई जिला मुख्यालय पर स्थित डीएम कार्यालय पहुंचे। बलिया में पत्रकारों पर हुई कार्यवाही के विरोध में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम संजीव रंजन को सौंपा। एसोसिएशन के सदस्य द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि जिला प्रशासन की उदासीनता के चलते यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट का अंग्रेजी प्रश्नपत्र लीक हुआ था, जिसमे गलत तरीके से कुछ पत्रकारों को फंसाया गया। कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दाेषियों पर कार्रवाई की जाए।
इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश पाल सिंह राघव, सुनील कश्यप, शिवकुमार कुशवाहा, अवनीश शर्मा, वीरपाल सिंह, विनय राघव, सरफराज अंसारी, महेंद्र यादव, हिमांशु शर्मा, अंकुर गोयल, तुमुल विजय तूफानी, शाहिद सैफी, त्रिभुवन,आलोक कुमार शर्मा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)