मुरादाबाद - प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी छात्रा को भाई व पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अप्रैल 13, 2022

मुरादाबाद - प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी छात्रा को भाई व पिता ने कुल्हाड़ी से काट डाला

newsindia17

मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में आज बुधवार की सुबह प्रेमी के घर पहुँची छात्रा  को पिता और भाइयो ने कुल्हाड़ी व चाकूओ से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गाँव से सनसनी फ़ैल गयी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम को भेज दिया।  घटना के बाद से मृतका का पिता व भाई गाँव से फरार है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजपुर थानाक्षेत्र के गाँव रानी नांगल निवासी सुभाष कश्यप की 17 वर्षीय पुत्री नीलम इंटर की छात्रा थी। बताया गया कि छात्रा का पास के ही गाँव निवासी युवक मोहित यादव के साथ लम्बे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग की भनक लगने पर परिजनों ने नीलम पर बंदिशे लगा दी थी। इसी बीच आज बुधवार की सुबह नीलम अपने प्रेमी के घर जा पहुँची और बैठ गयी। नीलम प्रेमी मोहित से शादी करने की जिद पर अड़ गयी। नीलम की जिद के चलते मोहित के परिजनों में हड़कंप मच गया। युवक का पिता ग्राम प्रधान के पास गया और मामले की जानकारी दी। प्रधान ने छात्रा के पिता से फ़ोन पर संपर्क किया और अपनी बेटी को समझाकर वापस ले जाने को कहा। उस समय उन्होंने कहा कि वे ही उनकी बेटी को समझाकर वापस भेज दे। इसके बाद प्रधान व अन्य लोगो ने छात्रा को काफी समझाया पर उसने वापस जाने से इंकार कर दिया। 


इसी बीच छात्रा के पिता और भाई हाथो में कुल्हाड़ी व चाकू लेकर मौके पर पहुँचे  ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस बीच युवक अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गया। युवती की मौत होने पर मौके पर भगदड़ मच गयी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस  कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के उपरांत पोस्टमार्टम  को भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि छात्रा का शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया है। आरोपी फिलहाल फरार है, पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। 

web counter
अभी तक पाठक संख्या