रामपुर - जीएसटी विभाग ने छापामारी कर पकड़ी टैक्स की चोरी, व्यापारी ने बंद हुई फर्मो से खरीदारी दिखाकर किया था आईटीसी क्लेम - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 19, 2025

रामपुर - जीएसटी विभाग ने छापामारी कर पकड़ी टैक्स की चोरी, व्यापारी ने बंद हुई फर्मो से खरीदारी दिखाकर किया था आईटीसी क्लेम

www.newsindia17.com

जीएसटी विभाग मुरादाबाद की टीम द्वारा की गयी कार्रवाई मे रामपुर के एक लकड़ी व्यवसायी द्वारा की गयी टैक्स चोरी का मामला पकड़ मे आया है। अपर आयुक्त ग्रेड 1 के निर्देश पर की गयी इस कार्रवाई मे पता लगा कि व्यवसायी ने बंद पड़ी व निरस्त फर्मो से फर्जी खरीद दिखाकर गलत ढंग से आईटीसी का लाभ लिया है। टैक्स चोरी का खुलासा होने पर व्यवसायी ने मौके पर ही जुर्माना भरा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार टैक्स चोरी की सूचना पर संयुक्त आयुक्त मिलिंद राज के नेतृत्व मे जीएसटी विभाग की टीम ने रामपुर स्थित एक वुड एंड टिम्बर फर्म पर छापामार कार्रवाई की। टीम द्वारा मौके पर की गयी जाँच मे सामने आया कि व्यवसायी लखनऊ की कई ऐसी फर्मो से खरीदारी का दावा किया है जो बंद हो चुकी है। इतना ही नही व्यवसायी ने इस खरीद के आधार पर आईटीसी क्लेम भी किया हुआ है। इस टैक्स चोरी के उजागर होने पर व्यवसायी ने मौके पर ही 20 लाख का जुर्माना भरा।


जीएसटी विभाग द्वारा की गयी इस कार्रवाई के लिए एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 2 आरए सेठ के नेतृत्व मे एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम मे उपायुक्त एसआईबी धर्मेंद्र कुमार सचान, विकास बहादुर चौधरी, सहायक आयुक्त रणंजय यादव व अखिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई के बाद से टैक्स चोरी करने वालो मे हड़कंप मचा हुआ है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या