बरेली - सेवानिवृत्त लेखपाल के पुत्र के अपहरण से मचा हड़कंप, अपहरणकर्ता ने माँगी 5 लाख की फिरौती - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 20, 2025

बरेली - सेवानिवृत्त लेखपाल के पुत्र के अपहरण से मचा हड़कंप, अपहरणकर्ता ने माँगी 5 लाख की फिरौती

www.newsindia17.com
अनूप कटियार की फाइल फोटो 
बरेली में एक सेवानिवृत्त लेखपाल के पुत्र का अपहरण कर 5 लाख की फिरौती मांगे जाने के बाद से परिजनो मे हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले मे अपहर्ता की पत्नी द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गयी है। पुलिस ने मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाकर कई टीमें युवक की तलाश में लगा दी है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने मामले में तेजी से कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

उक्त मामले मे पवन विहार कालोनी निवासी अनूप कटियार की पत्नी किरन कटियार ने बारादरी थाने मे अपहरण का मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मेरे पति अनूप कटियार गत 17 जनवरी को अपने घर ग्राम पांडेयपुर, जनपद हरदोई गए थे। अनूप वहां से अपने एक दोस्त के पास फर्रुखाबाद जा रहे थे, लेकिन मेरे पति अपने दोस्त के पास नहीं पहुंचे। उनके मोबाइल से एक व्यक्ति ने फोन कर 5 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। अपहरणकर्ता ने फोन करके कहा कि अगर अपने पति को जिंदा देखना चाहती हो तो 5 लाख रुपए का इंतजाम कर लो। उसके बाद से लगातार फोन बंद आ रहा है। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया है। वही अनूप कटियार के अपहरण को आज तीन दिन हो गए है। ऐसे में उनका फोन भी लगातार बंद जा रहा है। जिससे घर वाले काफी परेशान है।

एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि युवक के अपहरण के बाद पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुट गई है। किरन कटियार ने अपने पति अनूप कटियार के अपहरण का मुकदमा बारादरी थाने में दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ता ने फोन करके 5 लाख रुपए के फिरौती की मांग की है। मामले की जांच हेतु एक पुलिस टीम हरदोई भी भेजी गयी है। इस मामले मे परिवार से 5 लाख की फिरौती मांगे जाने की बात भी सामने आयी है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। संदेह के आधार पर कुछ युवको को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है।
free counter
अभी तक पाठक संख्या