नहटौर - नगर के व्यापारियो व गणमान्यो ने किया नव निर्वाचित भाजपा मंडलाध्यक्ष वैभव गोयल का भव्य स्वागत - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, जनवरी 20, 2025

नहटौर - नगर के व्यापारियो व गणमान्यो ने किया नव निर्वाचित भाजपा मंडलाध्यक्ष वैभव गोयल का भव्य स्वागत

www.newsindia17.comभाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर नवनिर्वाचित भाजपा मंडलाध्यक्ष नहटौर वैभव गोयल का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर तमाम भाजपा कार्यकर्ता, नगर के कई गणमान्य व बड़ी संख्या मे व्यापारी उपस्थित रहे।

आज सोमवार की शाम भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम मे नवनिर्वाचित भाजपा मंडलाध्यक्ष वैभव गोयल का फूल मालाओ से लादकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वैभव गोयल ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार अस्तित्व मे आने के बाद से निरंतर सर्व जन हिताय व सर्व जन सुखाय की निति को दृष्टिगत रखते हुए काम कर रही है। उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे भारत आज के महाशक्ति के रूप मे अपनी पहचान कायम कर रहा है। आज हमारा देश विश्व के कई विकसित देशो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विश्व पटल पर अपनी उपस्तिथि दर्ज करा रहा है। उन्होंने इस दौरान उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्ताओ, गणमान्यो व व्यापारियो से भाजपा की नीतियो को आमजन तक पहुंचाने की अपील की।

इस अवसर पर उपस्थित रहे क्षेत्र के विभिन्न भाजपा कार्यकर्ताओ, गणमान्यो व व्यापारियो ने नवनिर्वाचित भाजपा मंडलाध्यक्ष के साथ कई समस्याओ पर विचार विमर्श किया। इस दौरान उपस्थित रहे व्यापारियो ने मंडलाध्यक्ष से मुख्य बाजार मे सुलभ शौचालय निर्माण किये जाने नगर मे आयोजित की जाने वाली रामलीला के लिए एक आरक्षित स्थान दिलाये जाने की मांग की।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगराध्यक्ष कपिल शर्मा, आशु जैन, कमल राठी, विनीता रानी, उर्मिला पाल, प्रशांत वर्मा, राहुल चौधरी, डा0 शशांक गौतम, अंकुर जैन, संजय त्यागी, सुनील चौधरी, राजेश सैनी, मुंजेश्वर सैनी, श्रवण सैनी, कमल सैनी, सरदार हरपाल सिंह, विशाल शर्मा, डा0 सुशील शर्मा, स्वतंत्र बाटा वाले, आशुतोष शर्मा, अशोक चंद्रा, पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष सिद्धांत जैन व संजय कुमार शर्मा सहित सैकड़ो की संख्या मे 
व्यापारी उपस्थित रहे।
counter
अभी तक पाठक संख्या