उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से दूसरो के मकान बनाने वाले एक राज मिस्त्री की पत्नी का पड़ोसी युवक के साथ फरार होने का मामला प्रकाश मे आया है। राज मिस्त्री की पत्नी युवक के साथ जाते समय घर मे रखे लाखो रूपये भी साथ ले गयी। पत्नी के फरार होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित पति ने थाने मे तहरीर देकर पत्नी को बरामद करने व आवश्यक कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र के मौहल्ला दायमपुरा का निवासी सईदुल जफर राज मिस्त्री का काम करता है। वह रोज सुबह 7 बजे के लगभग अपने काम पर चला जाता है तथा शाम को वापस आता है। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी मेहताब जहाँ और पुत्र मेहरीन आयु 6 वर्ष ही रहती है। पुलिस को दी गयी तहरीर मे सईदुल जफर ने बताया कि गत 17 जनवरी को भी वह अपने काम पर गया था और शाम 6 बजे वापस आया था। इस दौरान उसे पड़ोस का रहने वाला मुकर्रम अली घर पर बैठा मिला था। उसने इसे मामूली बात समझकर नजरअंदाज कर दिया था। इसके बाद 20 जनवरी की शाम को काम से घर वापस आने पर उसने देखा कि उसकी पुत्री वहाँ मौजूद है मगर पत्नी का कुछ पता नही था। सईदुल ने कमरे मे जाकर देखा तो उसके पैरो उसके पैरो से जमीन खिसक गयी। कमरे मे अलमारी का सारा सामान बिखरा हुआ था। मेहताब के जेवरात के सभी डिब्बे खुले पड़े थे और घर मे रखी 2 लाख 58 हजार की नकदी भी गायब थी।
सईदुल द्वारा आसपास पूछताछ करने पर पता लगा कि उसकी पत्नी को पड़ोसी युवक मुकर्रम व मुअज्जम अली के साथ देखा गया था। पीड़ित पति ने इस मामले मे थाने मे तहरीर देकर आवश्यक कार्रवाई किये जाने की मांग की है।