बरेली - पुलिस ने किया सीबीगंज थाना क्षेत्र मे हुई हत्या का खुलासा, माँ के अवैध सम्बन्धो के चलते बेटा बना हत्यारा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking

Subscribe Us

BANNER 728X90

शनिवार, जनवरी 25, 2025

बरेली - पुलिस ने किया सीबीगंज थाना क्षेत्र मे हुई हत्या का खुलासा, माँ के अवैध सम्बन्धो के चलते बेटा बना हत्यारा

www.newsindia17.com

बरेली पुलिस ने गत दिनो सीबीगंज थाना क्षेत्र के गाँव परधौली मे की गयी लोकेश की हत्या का खुलासा करते हुए दो नाबालिगो को गिरफ्तार किया है। माँ के साथ चल रहे अवैध सम्बन्धो के चलते नाबालिग बेटे ने अपने हमउम्र ममेरे भाई के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों के कब्जे से हत्या मे प्रयुक्त बेल्ट, बाइक व मृतक की चप्पल बरामद की है। दोनो किशोरो को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।


पाठको को बताना उचित होगा कि गांव परधौली निवासी लोकेश गंगवार आयु 38 वर्ष का शव गत गुरुवार को गांव के पास ही एक सरसो के खेत मे पड़ा मिला था। लोकेश की गला दबाकर हत्या की गयी थी। पुलिस द्वारा की गयी जांच मे पता लगा कि लोकेश के गाँव निवासी एक महिला के साथ अवैध सम्बन्ध थे। थानाध्यक्ष सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि महिला के पहले पति की मौत हो चुकी थी और उसे दूसरी शादी की थी। पहले पति से महिला का एक बेटा है जो सौतेले पिता के साथ ही रहता था। बताया गया कि महिला के गाँव निवासी लोकेश के साथ लम्बे समय से अवैध सम्बन्ध थे। लोकेश 3 - 4 बार महिला को अपने साथ ले जा चुका था और कुछ दिन बाद छोड़ देता था। इसको लेकर लोकेश व महिला के पति के बीच कई बार विवाद हो चुका था। ये मामला गाँव की पंचायत मे भी पहुंचा था मगर लोकेश अपनी हरकतो से बाज नही आ रहा था। लोकेश कुछ समय पूर्व भी महिला को ले गया था। 


इस सबके चलते महिला के नाबालिग पुत्र को काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही थी। महिला के नाबालिग पुत्र ने इससे मुक्ति पाने हेतु शाही निवासी अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर लोकेश की हत्या करने की योजना बना डाली। योजना के अनुसार गत 21 जनवरी की शाम दोनों बाइक पर सवार होकर लोकेश की तलाश मे निकल गए। हाईवे की ओर जाने पर उन्हे नशे मे धुत्त लोकेश आता हुआ मिल गया। महिला के बेटे द्वारा अपनी माँ के बारे मे पूछने पर लोकेश ने बताया कि वह महेशपुर गाँव मे है। महिला के बेटे ने लोकेश को गाँव छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। बाइक महिला के पुत्र का ममेरा भाई चला रहा था और लोकेश बीच मे बैठा हुआ था। रास्ते मे बाइक रोककर दोनो लोकेश को एक अरहर के खेत की ओर ले गए और बेल्ट से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। लोकेश का मोबाइल, चप्पल व बेल्ट खेत उन्होने खेत मे ही छिपा दिए और शव को कुछ दूरी पर एक सरसो के खेत मे फेंक दिया।


पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना मे प्रयुक्त बेल्ट, बाइक व मृतक लोकेश की चप्पल बरामद कर ली है। गिरफ्तार किये गए दोनो किशोरो को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या