नहटौर - मरम्मत कार्य के चलते 27 जनवरी को बाधित रहेगी नगर व ग्रामीण क्षेत्रो की बिजली व्यवस्था - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, जनवरी 26, 2025

नहटौर - मरम्मत कार्य के चलते 27 जनवरी को बाधित रहेगी नगर व ग्रामीण क्षेत्रो की बिजली व्यवस्था

www.newsindia17.com

नहटौर विघुत उपकेंद्र पर हो रहे आवश्यक कार्य के चलते दिनांक 27 जनवरी 2025 को नगर व आसपास के कुछ ग्रामीण क्षेत्रो की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

उपखण्ड अधिकारी द्वितीय विघुत वितरण द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि दिनांक 27 जनवरी सोमवार को उपकेंद्र नहटौर पर 11 केवी पैनल वीसीबी बदलने का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के चलते उपकेंद्र से पोषित नगर के कई मौहल्लो व ग्रामीण क्षेत्रो की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।

उपखण्ड अधिकारी द्वारा इन क्षेत्रो के निवासियो से अपने सभी कार्य इस अनुरूप ही करने व सहयोग तथा संयम बनाये रखने की अपेक्षा की गयी है।
free counter
अभी तक पाठक संख्या