बिजनौर मे चोरो के हौंसले कितने बुलंद है इससे जुड़ा ताजा मामला किरतपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहाँ कल बुधवार की रात थाने से कुछ ही कदमो की दूरी पर स्थित मुथूट माइक्रोफिन ग्रुप लोन के शाखा मे घुसे अज्ञात चोरो ने 6 लाख की नकदी चोरी कर ली। थाने से कुछ दूरी पर ही हुई इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किरतपुर थाना परिसर के पास ही कई बैंक व व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित है। यही पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा रोड पर थाने के सामने मुथूट माइक्रोफिन ग्रुप लोन की भी शाखा है। कल बुधवार की रात अज्ञात चोरो ने इस शाखा मे घुसकर लाखो की चोरी की घटना को अंजाम दिया। आज गुरुवार की सुबह शाखा का ताला टूटा हुआ मिलने पर कर्मचारियो के होश उड़ गए। जाँच मे पता लगा कि शाखा मे घुसे अज्ञात चोरो ने करीब 6 लाख रूपये की नकदी चोरी की है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष किरतपुर पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गहनता से घटनास्थल का निरिक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज भी देखी। थानाध्यक्ष किरतपुर ने आश्वासन दिया कि घटना का जल्द ही खुलासा किया जायेगा।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |