बरेली - दबंगो ने किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़ित पक्ष ने एडीजी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 13, 2025

बरेली - दबंगो ने किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़ित पक्ष ने एडीजी से शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार

www.newsindia17.com

समाचार सुने .... 

बरेली के शाही थाना क्षेत्र से दबंगो द्वारा एक किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। पुलिस द्वारा सुनवाई न किये जाने पर आहत पीड़िता के पिता एडीजी से मिलकर आरोपियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की गुहार लगाई है।


थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी व्यक्ति ने अपर पुलिस महानिदेशक रमित शर्मा को दिए गए प्रार्थना पत्र मे बताया कि गत 6 फरवरी 2025 को वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी व नाबालिग पुत्री ही थी। आरोप है कि उसी दिन गाँव के 4 दबंग युवक तमंचा व लाठी डंडे लेकर  घर मे घुस गए और उसकी पुत्री के कपड़े फाड़ दिए। दबंगो ने कपड़े फाड़कर अश्लील हरकते करते हुए किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पत्नी द्वारा विरोध किये जाने पर दबंग गाली गलौज करते व जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना मे किशोरी के हाथो व शरीर पर कई स्थानो पर चाकू से प्रहार किये जाने पर चोट भी लगी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियो ने इससे पूर्व भी 12 जनवरी 2025 को भी किशोरी का अपहरण कर सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया था।


इस मामले की शिकायत स्थानीय थाने मे किये जाने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के मामले मे उसका चालान कर दिया था। इसके बाद से ही ये दबंग आरोपी पीड़ित पक्ष पर लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाब बनाते हुए जानलेवा हमले कर रहे है। पीड़िता के पिता द्वारा की गयी शिकायत का संज्ञान लेते हुए एडीजी रमित शर्मा ने स्थानीय पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए है।

conter12
अभी तक पाठक संख्या