अफजलगढ़/जिला बिजनौर - तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने पर बाइक सवार माँ की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 13, 2025

अफजलगढ़/जिला बिजनौर - तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने पर बाइक सवार माँ की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल

www.newsindia17.com

समाचार सुने.... 
 आज गुरुवार की देर शाम अफजलगढ़ थाना क्षेत्र मे हुए सड़क हादसे मे 1 महिला की मौत हो गयी   जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को   कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार नहटौर नगर के मौहल्ला मीना बाजार की निवासी नाजमा बेगम आयु 42 वर्ष अपने पुत्र तालिब अहमद के साथ अपने पिता उस्मानी निवासी ग्राम नाबका के यहाँ गयी हुई थी। आज गुरुवार की देर शाम दोनो माँ बेटे बाइक द्वारा वापस आ रहे थे। इसी दौरान अफजलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित द्वारिकेश शुगर मिल के पास उनकी बाइक को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टककर मार दी। इस भीषण दुर्घटना मे बाइक सवार माँ बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो की सहायता से गंभीर रूप से घायल हुए माँ बेटे को उपचार हेतु सीएचसी अफजलगढ़ मे भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सको ने नाजमा बेगम को मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अफजलगढ़ सुमित राठी, कस्बा प्रभारी प्रवीण कुमार व उप निरीक्षक हरवीर सिंह अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुटी है। गंभीर रूप से घायल तालिब का उपचार जारी है।

counter
अभी तक पाठक संख्या