बदायूँ - विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद पति व ससुराल वाले हुए फरार, 3 वर्ष पूर्व हुई थी शादी - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, फ़रवरी 13, 2025

बदायूँ - विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद पति व ससुराल वाले हुए फरार, 3 वर्ष पूर्व हुई थी शादी

www.newsindia17.com
मृतका कंचन की फाइल फोटो 
समाचार सुने .... 
नमस्कार न्यूज़ इंडिया सेवेन्टीन हिंदी न्यूज़ वेब पोर्टल आपका स्वागत करता है। जिला बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बरेली, मेरठ व बदायूँ के महत्वपूर्ण समाचार प्राप्त करने हेतु दिए गए लिंक पर क्लिक कर न्यूज़ इंडिया सेवेन्टीन के व्हाट्सअप चैनल से जुड़े। धन्यवाद।

बदायूं के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद पति व ससुराल पक्ष वाले शव को छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही मृतका के मायके पक्ष द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के भाई पवन ने बताया कि उसकी बहन कंचन की शादी 29 अप्रैल 2022 को गौरव पुत्र राजेंद्र प्रसाद, निवासी दुर्गा प्रसाद कॉलोनी, बीसलपुर, जिला पीलीभीत के साथ हुई थी। शादी के समय उनके पिता शिव चरण लाल ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के बाद गौरव कुछ समय तक अपने घर ही रहा और 1 वर्ष पूर्व अपनी पत्नी कंचन आयु 23 वर्ष को साथ लेकर बदायूं आ गया था। गौरव यहाँ आवास विकास कॉलोनी मे किराये के मकान मे रह रहा था और देना बैंक मे समूह के खाते खुलवाने का काम करता था। पवन ने बताया कि कल बुधवार की देर रात गौरव ने उसे फोन कर बताया कि कंचन की तबियत अचानक खराब हो गयी है और उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पवन द्वारा डॉक्टर से बात कराने को कहने पर गौरव ने तुरंत हो फोन काट दिया था। इसके बाद गौरव व उसके अन्य परिजन कंचन का शव वही छोड़कर फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के परिजनो द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही कंचन के पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यो के फरार होने की भी जांच की जा रही है। 
conter12
अभी तक पाठक संख्या