| मृतका की फाइल फोटो |
जिला बिजनौर के चाँदपुर थाना क्षेत्र मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद मायके वालो ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गयी तहरीर मे संजय निवासी गाँव वाजिदपुर, थाना क्षेत्र बछरायूं, जिला अमरोहा ने बताया कि उनकी पुत्री संजना की शादी लगभग 2 वर्ष पूर्व विवेक उर्फ़ साजन पुत्र देवेंद्र, निवासी गाँव रसूलपुर नंगला के साथ हुई थी। शादी के समय उन्होने अपाचे बाइक समेत हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। आरोप है कि इस सबके बाद भी संजना के ससुराल पक्ष वाले दहेज मे बुलेट बाइक व 01 लाख रूपये नकदी की मांग कर रहे थे। इस मांग को पूरा न किये जाने पर विवेक व उसके परिजन संजना को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आज सुबह लगभग 4 बजे उन्हें सूचना मिली कि संजना की मौत हो गयी है। मृतका के पिता ने बताया कि मौके पर पहुँचने पर उन्हे संजना का शव चारपाई पर पड़ा मिला और उसके गले पर फाँसी का निशान था। संजना के पिता द्वारा पति विवेक, ससुर देवेंद्र व सास नीतू पर हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरिक्षण किया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किये है। विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।
