अफजलगढ़/जिला बिजनौर - पुलिस ने धोखाधड़ी कर लाखो की रकम हड़पने वाली महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, फ़रवरी 21, 2025

अफजलगढ़/जिला बिजनौर - पुलिस ने धोखाधड़ी कर लाखो की रकम हड़पने वाली महिला को गिरफ्तार कर भेजा जेल

www.newsindia17.com

पुलिस अधीक्षक बिजनौर के निर्देशन मे अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत अफजलगढ़ पुलिस ने धोखाधड़ी कर लाखो की रकम हड़पने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला का सुसंगत धाराओ मे चालान कर जेल भेज दिया है।


पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट मे बताया गया कि उक्त मामले मे गत 3 जनवरी को पीड़ित द्वारा एक तहरीर पुलिस को दी गयी थी। तहरीर मे बताया गया था कि प्रीती देवी पुत्री सतपाल सिंह, निवासी ग्राम रायपुरी खुर्द, थाना क्षेत्र कांठ, जिला मुरादाबाद ने उसके मोबाइल से ओटीपी लेकर इंटरनेट बैंकिग द्वारा 9 लाख 3 हजार रुपए अपने खाते मे भेज दिए है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर आईटी एक्ट सहित कई धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।


आज शुक्रवार को पुलिस ने उक्त मामले मे वांछित आरोपी महिला प्रीती पुत्र सतपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार की गयी महिला को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे महिला उपनिरीक्षक शर्मिला शर्मा हेड कांस्टेबल प्रशांत कुमार व महिला कांस्टेबल सुनीता शामिल रहे। 

free counter
अभी तक पाठक संख्या