![]() |
युवको की फाइल फोटो |
प्राप्त जानकारी के अनुसार आदिल व जीशान आयु लगभग 28 वर्ष, निवासी धामपुर एक शादी समारोह मे शामिल होने बिजनौर गए थे। इस दौरान उनके तीन अन्य दोस्त भी साथ थे। बिजनौर से वापस आते समय ये सभी गर्मी से राहत पाने को झालू मे नहर किनारे रुके और नहाने को उतर गए। नहाने के दौरान आदिल व जीशान नहर के तेज बहाव मे बह गए। उनके अन्य साथियो ने तुरंत ही पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर का पानी बंद कराया और गोताखोरो की मदद से युवको की तलाश शुरू की। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार श्याम सुंदर बैंस व नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
समाचार मिलने तक घंटो की मशक्क्त के बाद भी दोनो युवको का कुछ पता नही लग सका था। सीओ सिटी संग्राम सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी था।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |