 |
मृतका शमा की फाइल फोटो |
जिला बिजनौर के चाँदपुर थाना क्षेत्र मे एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियो मे हुई मौत के बाद मायके वालो ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मृतका के पिता द्वारा दर्ज कराये गए मुकदमे मे पति समेत 5 लोगो पर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के पिता सुक्खे खान द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर मे बताया गया कि उनकी पुत्री शमा का निकाह 21 फरवरी 2021 को नदीम पुत्र सरफराज, निवासी गाँव बास्टा के साथ हुआ था। तहरीर मे बताया गया कि शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया था। आरोप है कि इस सबके बाद भी नदीम, उसकी बहन रुबीना, देवर सलमान, ससुर सरफराज व सास खेरुल निशा अतिरिक्त दहेज की माँग करते हुए शमा को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। इसी दौरान 29 मई की सुबह सूचना मिली कि शमा की हालत खराब है। सूचना मिलते ही मायके पक्ष वाले शमा की ससुराल पहुँचे। जहाँ शमा की हालत गंभीर बनी हुई थी। परिजन शमा को लेकर सीएचसी चाँदपुर फिर बिजनौर ले गए। शमा की हालत गंभीर देखते हुए उसे बिजनौर से मेरठ रेफर कर दिया गया। पिता की ओर से दी गयी तहरीर मे बताया गया कि मेरठ ले जाने के दौरान शमा ने बताया कि उसके ससुर ने उसे जहर दिया है। इस दौरान उसकी सास व ननद ने उसके हाथ पैर पकड़े हुए थे। मेरठ के अस्पताल मे शमा की मौत हो गयी।
पुलिस ने मृतका के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पति नदीम, ननद रुबीना, देवर सलमान, ससुर सरफराज व सास खेरुल निशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया। आज शुक्रवार को नमाज के बाद मृतका को सुपुर्दे ख़ाक कर दिया गया। सीओ चाँदपुर देश दीपक सिंह ने विवाहिता की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले मे मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। अभी कोई गिरफ्तारी नही हुई है।
 |
अभी तक पाठक संख्या |