वजीरगंज/जिला बदायूँ - गंगा एक्सप्रेस वे पर कुत्ते को बचाने के प्रयास मे पलटी कार, 2 महिलाओ की मौत, 7 घायल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, अगस्त 19, 2026

वजीरगंज/जिला बदायूँ - गंगा एक्सप्रेस वे पर कुत्ते को बचाने के प्रयास मे पलटी कार, 2 महिलाओ की मौत, 7 घायल

wazirganj-badaun-ganga-expressway-par-kutte-ko-bachane-ke-prayas-me-palti-car-2-mahilaon-ki-maut-7-ghayal

जिला बदायूँ के वजीरगंज थाना क्षेत्र मे आज बुधवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे मे दो महिलाओ की मौत हो गयी जबकि कार चालक समेत 7 घायल हो गए। ये भीषण हादसा आज तड़के लगभग 3 बजे थाना क्षेत्र के वनकोटा गाँव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि नेपाल के रुपैडिया से चंडीगढ़ जा रही अर्टिगा टैक्सी के सामने अचानक कुत्ता आये कुत्ता आने पर वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और पलट गयी।


हादसे की सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया। वहीं, हादसे में जान गंवाने वाली दोनों महिलाओं को सेठ डूंगरमल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के अनुसार अर्टिगा टैक्सी में चालक समेत कुल नौ लोग सवार थे। सभी यात्री नेपाल के रुपैडिया से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। वनकोटा गांव के पास अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने के बाद चालक ने वाहन को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में नेपाल निवासी दीपना खात्री आयु 32 वर्ष पत्नी नेमबहादुर और विपना सुनमगर आयु 32  पत्नी विशाल की मौत हो गई। बताया गया है कि टैक्सी में सवार यात्री अलग-अलग परिवारों से थे।


इस दुर्घटना में चालक दीपक ओली आयु 28 वर्ष  के अलावा ज्ञान बहादुर मल्ल आयु 22 वर्ष, यादव पोडे आयु 22 वर्ष, विनोद आयु करीब 2 वर्ष और सिमोन आयु 10 वर्ष समेत सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।


दोनों मृत महिलाओं के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। साथ ही मृतका विपना सुनमगर के परिजनों को घटना की सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा टैक्सी को पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में खड़ा करा दिया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य है और मौके पर स्थिति नियंत्रण में है। घटना की जांच करते हुए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

free counter
अभी तक पाठक संख्या