![]() |
मृतक अश्वनी की फाइल फोटो व विलाप करते परिजन |
मंगलवार, जून 03, 2025
Home
Distt. Amroha News
अमरोहा/उत्तर प्रदेश - सीए के पढ़ाई कर रहे पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष के पुत्र ने की आत्महत्या, पिता की रिवाल्वर से मारी खुद को गोली
अमरोहा/उत्तर प्रदेश - सीए के पढ़ाई कर रहे पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष के पुत्र ने की आत्महत्या, पिता की रिवाल्वर से मारी खुद को गोली
अमरोहा नगर की आवास विकास कॉलोनी के निवासी बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुत्र ने कल सोमवार की रात खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर पर कोई नही था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच पड़ताल की और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है। फ़िलहाल युवक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे का कारण पता नही लग सका है। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।
मूल रूप से नौंगावा सादात थाना क्षेत्र के गांव खंडसाल कलां के निवासी रामऔतार सिंह पूर्व में बसपा के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल चुके है। वर्तमान में रामऔतार सिंह अपने परिवार के साथ अमरोहा की आवास विकास कॉलोनी प्रथम मे रहते है। उनके परिवार मे पत्नी किरन देवी, एक पुत्र अश्वनी व पुत्री अलका है। रामऔतार सिंह की पुत्री अलका अमरोहा से ही सीए की तैयारी कर रही है जबकि पुत्र अश्वनी आयु 21 वर्ष सीए अंतिम वर्ष का छात्र था और दिल्ली के मुखर्जी नगर मे रह रहा था। अश्वनी चार दिन पूर्व ही घर आया था। कल सोमवार को रामऔतार अपनी पत्नी किरन की दवाई लेने मेरठ गए थे। इस दौरान उनकी पुत्री अलका भी साथ थी। रामऔतार सिंह ने बताया कि देर रात लगभग 11 बजे मेरठ से वापस आने पर उन्हें घर का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने अश्वनी को आवाज दी मगर कोई जबाब नही मिला। मुख्य दरवाजे के साथ ही घर के फर्स्ट फ्लोर पर जाने के लिए सीढिया बनी है। रामऔतार इन सीढ़ियों से ऊपर आ गए और अपने पास मौजूद चाभी से ताला खोलकर घर के अंदर चले गए। रामऔतार सिंह के अनुसार घर के अंदर आने पर उन्होंने बेटी अलका से कहा कि वे सोने जा रहे है तुम भी जाकर सो जाओ। उन्होंने अलका से कहा कि सोने से पहले एक बार भाई को देख ले। भाई को देखने पहुंची अलका ने देखा कि उसका खून से लथपथ शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और कमरे मे चारो ओर खून के छींटे बिखरे हुए थे। ये नजारा देखते ही अलका चीख उठी और कमरे से बाहर की ओर भागी।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचे रामऔतार सिंह ने अलका से चीखने का कारण पूछा। अलका ने बताया कि अश्वनी ने खुद को गोली मार ली है और उसका शव कमरे मे पड़ा हुआ है। इतना सुनते ही रामऔतार की पत्नी किरन देवी बेहोश होकर गिर गयी। रामऔतार तुरंत ही अश्वनी के कमरे मे पहुँचे। चीख पुकार सुनकर स्थानीय निवासी भी मौके पर पहुंच गए। परिजन अश्वनी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहाँ चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जाँच पड़ताल की। पुलिस को घटना में प्रयुक्त रामऔतार सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर मौके पर ही पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सीओ शक्ति सिंह भी मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सीओ शक्ति सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस द्वारा की गयी प्रारम्भिक जांच में न तो घर में लूटपाट के निशान मिले हैं और न ही कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। अश्विनी की कॉल डिटेल और चैट्स की जांच की जा रही है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ली गई है, ताकि दिनभर की गतिविधियों का पता चल सके। आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अश्वनी का शव परिजनो को सौंप दिया गया। अश्वनी का आज दोपहर तिगरी गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अश्वनी के चचेरे भाई ने मुखाग्नि दी। अश्वनी के मौत के बाद परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
Tags
# Distt. Amroha News

About न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये घनश्याम शर्मा, जिला प्रभारी अमरोहा/उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।
Distt. Amroha News
By
न्यूज इन्डिया 17, हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल/चैनल के लिये घनश्याम शर्मा, जिला प्रभारी अमरोहा/उत्तर प्रदेश की रिपोर्ट।
at
6/03/2025 09:31:00 pm

Tags:
Distt. Amroha News