मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - वकील से मिलकर आ रही रेप पीड़िता पर दिनदहाड़े फायरिंग, गैंगस्टर ललित कौशिक ने किया था रेप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शनिवार, जून 14, 2025

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश - वकील से मिलकर आ रही रेप पीड़िता पर दिनदहाड़े फायरिंग, गैंगस्टर ललित कौशिक ने किया था रेप

www.newsindia17.com

हेलमेट पहने 3 बाइक सवारो ने आज शनिवार की शाम अपने वकील से मिलकर आ रही रेप पीड़िता पर गोलियां बरसा दी। घटना के समय पीड़िता अपनी माँ व भाई के साथ ई रिक्शा द्वारा गुलाबबाड़ी क्षेत्र मे जा रही थी। दिन दहाड़े हुई इस  घटना में ई रिक्शा चालक व एक अन्य बाइक सवार युवक छर्रे लगने पर घायल हुआ है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


पाठको को बताना उचित होगा कि अप्रैल 2023 मे मझोला थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पूर्व भाजपा ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि ललित कौशिक ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसकी 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराये गए इस मुकदमे मे जल्द ही फैसला आने वाला है। इसके साथ ही ललित कौशिक पर कई संगीन आरोप और भी लगे थे। इस सबके चलते ललित कौशिक वर्तमान मे बलरामपुर जेल मे बंद है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने मुकदमे के बारे मे बात करने अपने वकील के पास कचहरी गयी थी। उसके साथी माँ व भाई भी थे। वकील से मिलने के बाद दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे भाई व माँ के साथ ई रिक्शा द्वारा गुलाबबाड़ी क्षेत्र मे स्थित एक रिश्तेदारी मे जा रही थी। इसी दौरान पहुंचे 3 बाइक सवारो ने अचानक ही उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग की चपेट मे आकर ई रिक्शा चालक व एक अन्य बाइक सवार भी घायल हो गया। पीड़िता पर गोलिया बरसाने वाले तीनो बाइक सवार दौड़कर रामगंगा रेलवे पुल के नीचे वाले रास्ते से गुलाबबाड़ी फाटक की ओर भाग गए।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुई पीड़िता, उसकी माँ व भाई के साथ ही ई रिक्शा चालक को भी उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि घटना की जाँच जारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या