मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर आज शनिवार को नगर के ब्लॉक परिसर मे एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहे भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने गत वर्षो में सरकार द्वारा ऐतिहासिक कार्यो व उपलब्धियो को बताया। सरकार द्वारा जनहित व देशहित मे किये गए विभिन्न कार्यो को विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा तेजपाल वर्मा व विशेष अतिथि के रूप मे नहटौर ब्लॉक प्रमुख भाजपा राकेश चौधरी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के संयोजक रहे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष कपिल शर्मा व मंडल अध्यक्ष वैभव गोयल ने कहा कि मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की है। मोदी सरकार ने सभी सेक्टरों के लिए विकास कार्य किया है। इस सरकार ने 100 वर्ष का काम 11 वर्षो मे कर दिखाया है। आज भारत विकसित राष्ट्र की तरफ कदम बढ़ाते हुए विश्व की चौथी आर्थिक शक्ति बन चुका है। हमारा देश आज खुद की रक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियार बनाने के सक्षम है।
कार्यक्रम के अंत में अहमदाबाद मे हुई विमान दुर्घटना में मृत्यु के ग्रास बने यात्रियों के लिए 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशांत वर्मा, कुलबीर चौधरी, क्षेत्रीय मंत्री विनीता शर्मा, कृष्णा वर्मा, हिमांशु गुप्ता, अर्पित गुप्ता, राजेश सैनी, मुनेश्वर सैनी, अर्जुन वाल्मीकि, कमल राठी, सुनील चौधरी, मोहम्मद आलम, उर्मिला पाल, शोभित त्यागी, नरेंद्र चैनवाल, श्रवण सैनी, राजेश सैनी, हिमांशु गुप्ता, अर्पित गुप्ता, राहुल चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने इस दुर्घटना में मारे गए सभी व्यक्तियों के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर प्रभु से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने मृतको को श्रद्धा सुमन अर्पित भी किये।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
