नगर पालिका नहटौर द्वारा नगर के हल्दौर चौराहे पर लगाए गए 101 फिट ऊँचे तिरंगे के बाद अब इस चौराहे को तिरंगा चौक के नाम से जाना जायेगा। आज शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक ओमकुमार उनकी धर्मपत्नी शोभा रानी, चेयरपर्सन पति जैद रशीद व अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया।
पाठको को बताना उचित होगा कि हल्दौर चौराहा नहटौर नगर का एक महत्वपूर्ण स्थान है। इस चौराहे का सौंदर्यकरण कराने हेतु पूर्व में भी कई बार योजनाये बनी मगर कभी धरातल पर नही उतर सकी थी। इस महत्वपूर्व चौराहे को राजनैतिक दलो आदि ने भी विकसित कराने का प्रस्ताव दिया मगर नतीजा कुछ नही निकला। कुछ समय पूर्व आये नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने इस चौराहे के महत्व को समझते हुए यहाँ 101 फिर ऊँचा तिरंगा लगाने का कार्य शुरू कराया था। इसके बाद अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण हो गया था मगर चौराहे का सौंदर्यकरण व तिरंगा लगाने का काम जारी रहा। गत 10 माह तक चले कार्य व अधिशासी अधिकारी की नगर पालिका मे फिर से वापसी के साथ ये कार्य पूरा हुआ।
आज शुक्रवार की सुबह क्षेत्रीय भाजपा विधायक ओमकुमार उनकी धर्मपत्नी शोभा रानी, चेयरपर्सन पति जैद रशीद व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ओमगिरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर इस स्थल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक ओमकुमार ने कहा कि गत वर्षो मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सार्वजनिक हित व देश हित में कई कार्य किये है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने देश का सम्मान करना चाहिए तथा देश हित को सर्वोपरि समझते हुए अपने अधिकारो के साथ ही कर्तव्य निर्वहन भी करने से पीछे नही हटना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर के महत्वपूर्ण स्थल पर शान से लहरा रहा ये राष्ट्रीय ध्वज यहाँ से गुजरने वाले राहगीरो को अब मूक होकर भी देश भक्ति का एक संदेश अवश्य देगा।
इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, मंडल अध्यक्ष वैभव गोयल, नगर उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, राकेश सैनी, पीयूष चौहान, विनीता शर्मा, डॉ. उर्मिला पाल, चमन दहिया, राजीव अल्हावत, अतुल मारवाड़ी, एडवोकेट अर्पित कुमार गुप्ता, नरेश चेयरमैन, त्रिलोक चन्द, अंकुश अग्रवाल, सभासद नईम अहमद, सलीम अहमद, अतीक अहमद, अनिल चौधरी, मुकेश गुप्ता, श्रवण सैनी, बिदू सैनी, संजय सैनी, काका अंसारी, प्रांकुल चौधरी, अभिनव जैन, राहुल चौधरी, पालिका वरिष्ठ विशेष कुमार, अतुल कुमार, रमेश चंद, सलीम अहमद आदि मौजूद रहे।
![]() |
अभी तक पाठक संख्या |