![]() |
| मृतका संगीता शर्मा की फाइल फोटो |
आज शनिवार की सुबह जिला रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र मे एक विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया है। दूसरी ओर मृतका के मायके पक्ष वालो ने हत्या कर शव को फांसी एक फंदे से लटकाये जाने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गाँव हरियाल निवासी चंद्रप्रकाश की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व संगीता शर्मा आयु 22 वर्ष निवासी गाँव जोरा के साथ हुई थी। वर्तमान मे दंपत्ति के 5 माह का एक बच्चा भी है। बताया गया कि एक बाइक व मोबाइल फोन की मांग को लेकर संगीता व उसके पति चंद्रप्रकाश के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। इसी बीच आज शनिवार को संगीता का शव संदिग्ध परिरस्तिथियो मे फांसी के फंदे पर लटका मिला। ससुराल पक्ष का कहना है कि इसी विवाद के चलते संगीता ने आत्महत्या की है जबकि मौके पर पहुंचे मायके पक्ष वालो ने हत्या कर संगीता के शव को फंदे पर लटकाये जाने का आरोप लगाया है।
मृतका के चाचा राकेश शर्मा ने बताया कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही बाइक व मोबाइल फोन की मांग करते हुए संगीता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। राकेश शर्मा ने बताया कि संगीता के माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और उसका भाई भी विकलांग है, जिसके कारण उन्होंने ही संगीता की शादी करवाई थी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, "यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हमारे भतीजी की हत्या का मामला है।"
सूचना मिलते ही पटवाई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संगीता शर्मा के शव को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया गया है। पटवाई थाना प्रभारी नरेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मृतका के मायके वालों की तहरीर ले ली है। उन्होंने कहा, "हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेंगे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

