पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधो पर अंकुश व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान का भी बदमाशो मे भय नही रहा है। पुलिस प्रशासन की सतर्कता को अंगूठा दिखाते हुए शातिर चोरो ने गत रात्रि पुलिस चौकी से महज 100 मीटर दूर स्थित दो दुकानो से नकदी व चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। दुकान स्वामियो ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात चोरो की तलाश मे जुटी है।
उक्त वारदात कल रविवार की रात किसी समय हल्दौर मार्ग स्थित ज़ैड़.एस ट्रेडर्स नामक सरिया एवं सीमेंट की दुकान में हुई। शातिर चोरों ने दुकान की पिछली छत का सरिया काटा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने बगल में स्थित किताबों की दुकान को भी अपना निशाना बनाया। दुकान मालिकों के अनुसार चोरों ने गल्ले में रखी करीब 5 हजार रुपये की नकदी और चांदी के चार सिक्के चुरा लिये। आज सोमवार सुबह दुकानें खोलने पहुंचे दुकानदार अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। गल्ले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए। दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंप दी है।
थाना अध्यक्ष धीरज नागर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही चोरों के गिरोह का पर्दाफाश कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

