बिजनौर नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गंगा बैराज पुल पर आज शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अचानक ही नदी मे छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियो व स्थानीय गोताखोरो ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्क्त के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। फ़िलहाल महिला का उपचार जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार की सुबह लगभग 11 बजे अंजुम आयु 35 वर्ष पत्नी गुलजार निवासी ग्राम सहसपुर, थाना क्षेत्र हस्तिनापुर ने गंगा बैराज के गेट नंबर 5 से उफनती नदी मे छलांग लगा दी। महिला को नदी मे छलांग लगाते देख राहगीरो के होश उड़ गए और शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी व स्थानीय गोताखोर हरकत मे आये और बचाव कार्य मे जुट गए। बिना समय गंवाए स्थानीय गोताखोरों की टीम नाव लेकर नदी में उतरी। काफी खोजबीन के बाद महिला को पानी से बाहर निकाला लिया गया। पुलिस ने तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी संग्राम सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक महिला द्वारा बैराज के पुल से गंगा नदी मे कूदने की सूचना मिली थी। गोताखोरों की मदद से उसे सुरक्षित बचा लिया गया है। महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उसके भाई से प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस फिलहाल मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है कि आखिर महिला इतनी दूर बैराज तक कैसे पहुंची और क्या कूदने की कोई और तात्कालिक वजह भी थी। फिलहाल महिला का उपचार जारी है और परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpg)
