गजरौला/जिला अमरोहा - नशीला दूध पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


शुक्रवार, जनवरी 30, 2026

गजरौला/जिला अमरोहा - नशीला दूध पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज

www.newsindia17.com
एआई जनरेटेड इमेज 
उत्तर प्रदेश के जिला अमरोहा से रिश्तो को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश मे आयी है। यहाँ एक युवती के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने ही नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया और घटना की अश्लील वीडियो के दम पर ब्लैकमेल कर बार बार दरिंदगी की। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की सुनवाई न किये जाने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर डिडौली पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवती की अपने रिश्तेदार दीपक उर्फ़ गुड्डू निवासी गाँव आगापुर उर्फ़ याकूबपुर से अक्सर फोन पर बात होती रहती थी। युवक व युवती के बीच हो रही ये बातचीत धीरे धीरे प्रेम प्रसंग मे बदल गयी। इस दौरान युवक ने युवती को पूरी तरह से विश्वास मे ले लिया। आरोप है कि इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए युवक ने गत 23 मार्च 2025 को युवती को मिलने के लिए गजरौला बुलाया। गजरौला पहुंची युवती को लेकर दीपक रेलवे स्टेशन  के पास स्थित एक गेस्ट हाउस मे ले गया। यहाँ युवक ने युवती को दूध मे मिलाकर कोई नशीला पदार्थ पिला दिया और बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि दीपक ने इस घटना की एक वीडियो बना ली और युवती को ब्लेकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को कई बार अलग अलग स्थानो पर बुलाया और दुष्कर्म किया।

युवक की इस हरकत से तंग आकर युवती ने अपने परिजनो को आपबीती कह सुनाई। युवती के परिजनो के अनुसार उन्होंने इस मामले मे पहले डिडौली और बाद मे गजरौला थाने मे तहरीर दी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किये जाने पर आहत युवती ने एसपी कार्यालय पहुँचकर मामले की तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तुरंत ही मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए है।

एसपी के आदेश पर थाना गजरौला पुलिस ने आज शुक्रवार को आरोपी दीपक उर्फ़ गुड्डू के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लेकमेलिंग व आईटी एक्ट सहित कई धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी है।
web counter free
अभी तक पाठक संख्या