विद्यार्थी जीवन में पुस्तकों के महत्व को रेखांकित करने और पठन-पाठन की संस्कृति को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आज गुरुवार को नहटौर स्थित वी.के. इंटरनेशनल स्कूल में एक भव्य पुस्तकालय का शुभारम्भ किया गया। यह पुस्तकालय विद्यालय प्रबंधन द्वारा स्वर्गीय श्रीमती उर्मिला अग्रवाल जी की पावन स्मृति में उन्हें सादर समर्पित किया गया है। उद्घाट्न कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा उपस्थित रही।
विद्यालय परिसर मे आयोजित उद्घाटन समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसडीएम धामपुर स्मृति मिश्रा, विकास अग्रवाल, शरद जैन, विद्यालय प्रबंधक सुधीर कुमार अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, एमडी शिल्पी कुमार अग्रवाल, ईडी प्रार्थना अग्रवाल व प्रधानाचार्या प्रेरणा चौधरी द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत एसडीम धामपुर स्मृति मिश्रा ने फीता काटकर विधिवत रूप से पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तके हमारे लिए ज्ञान का श्रोत है और ज्ञान के बल पर हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार होते है। उन्होने कहा कि ज्ञान ऐसी पूंजी है जिसे कोई चुरा नही सकता बल्कि इसे जितना बांटो ये उतना ही बढ़ता है।
समारोह को संबोधित करते हुए विकास अग्रवाल ने विद्यार्थियों को पुस्तकों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि पुस्तके हमारी सबसे सच्ची मित्र होती हैं। पुस्तकालय किसी भी शिक्षण संस्थान का 'हृदय' होता है, जहाँ से ज्ञान, संस्कार और नए विचारों का संचार होता है। हमें अपनी पुस्तकों को संभालकर रखना चाहिए और उनसे प्रेरणा व ज्ञान लेकर जीवन में सफल होने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेरणा चौधरी ने भी छात्रो को संबोधित करते हुए नियमित रूप से पुस्तकालय का उपयोग करने और स्वाध्याय की आदत डालने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 7 की छात्रा आराध्या अग्रवाल द्वारा कुशलता पूर्वक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के समस्त शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनमें मुख्य रूप से समाना नकवी, रजनीश कुमार शर्मा, प्रतीक्षा राजपूत, रूपम शर्मा, अंजू चौहान, रुचि चौहान, पलक राजपूत, सायका शकील, प्रियंका त्यागी, नीरज कुमार, शुभम त्यागी और अमन तोमर आदि शामिल रहे।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
