बिजनौर नगर कोतवाली पुलिस ने कल मंगलवार की देर रात हुई मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशो के कब्जे से हाल ही मे हुई लूट की दो वारदातो से सम्बन्धित एक मोबाइल फ़ोन और बाइक बरामद की गयी है। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस की गोली लगने पर घायल हुआ है। घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजनौर नगर कोतवाली पुलिस कल मंगलवार देर रात जलालपुर रोड पर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवको ने पुलिस को देखकर मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने बाइक सवारो का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को आता देख बाइक सवारो ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा मे फायरिंग की। पुलिस टीम द्वारा की गयी फायरिंग के दौरान एक बदमाश पैर मे गोली लगने पर घायल हो गया और गिर गया। घायल हुए बदमाश के दूसरे साथी ने मौके से भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
इस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश की पहचान आकाश पुत्र जगदीश, निवासी निवासी राघवपुरम, थाना कोतवाली शहर के रूप मे हुई। घायल हुए बदमाश को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार किये गए दूसरे बदमाश की पहचान मंथन पुत्र देवानंद , निवासी गांधी मार्केट, शुगर मिल के रूप मे हुई है।
सीओ सिटी संग्राम सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा की गयी पूछताछ मे इन बदमाशो ने बरामद की गयी बाइक व मोबाइल लूटे गए होना स्वीकार किया है। इन बदमाशो ने गत 23 जनवरी व 30 जनवरी को बाइक व मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्तार किये गए अभियुक्तो के पास से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिन्दा व खोखा कारतूस, 1 लूटी गयी बाइक व मोबाइल बरामद किया गया है।
पुलिस इन बदमाशों के पुराने आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है ताकि क्षेत्र में हुई अन्य छोटी-बड़ी वारदातों में इनकी संलिप्तता का पता लगाया जा सके। फिलहाल दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |

