आज गुरुवार को नहटौर नगर के जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण मे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वाधान मे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस भव्य आयोजन मे भारी संख्या में उमड़े जनसैलाब ने हिन्दू समाज की एकजुटता व सांस्कृतिक मूल्यो की रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान मंचासीन रहे विभिन्न वक्ताओ ने अपने सम्बोधन के माध्यम से स्पष्ट किया कि वर्तमान चुनौतियो से निपटने के लिए हिन्दू समाज का संगठित होना परम् आवश्यक है।
आज गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे प्रारम्भ हुए उक्त सम्मेलन मे मुख्य वक्ता रहे आर्य समाज के प्रांतीय उपदेशक कुलदीप विधार्थी ने अपने ओजस्वी सम्बोधन मे कहा कि किसी भी समाज के अस्तित्व और उसकी परम्पराओ की रक्षा केवल संगठित रहकर ही की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और भावी पीढ़ी की सुरक्षा को सुनिश्चित करने हेतु हम सभी का संगठित होना आवश्यक है। उन्होंने आगाह किया कि कुछ स्वार्थी तत्व हिंदू समाज को खंडित करने के प्रयास में जुटे हैं। ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति ने सदैव विश्व को मानवता और सहिष्णुता का पाठ पढ़ाया है, लेकिन अपनी रक्षा के लिए हमें 'संगठित शक्ति' बनना होगा। युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कुलदीप विद्यार्थी ने कहा कि युवाओं को अपनी गौरवशाली जड़ों को पहचानना चाहिए और समाज हित में अपनी ऊर्जा का प्रयोग करना चाहिए। प्रांतीय संयोजक जोगेंद्र सिंह और संजय सिंह ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि अनुशासन और संस्कार ही किसी भी राष्ट्र की नींव होते हैं। इस तरह के आयोजनों का मूल उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक मंच पर लाना और उनमें जागरूकता पैदा करना है।
कार्यक्रम में धर्म जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगेंद्र दत्त, संजय सिंह, हिमांशु राजपूत, वीपी सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। वक्ताओं ने कहा कि कुछ लोग हमारी विचारधारा पर कुठाराघात करते हुए वेदो व वैदिक परम्परा पर अनर्गल टिप्पणी करते है और दिग्भ्रमित करने का प्रयास करते है। वक्ताओ ने कहा कि हमे अपने गौरवशाली इतिहास व परम्पराओ को नही भूलना है और संगठित होकर भ्रम पैदा करने वाले ऐसे असामाजिक तत्वो को करारा जबाब देना है। इस दौरान वक्ताओ ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ स्थापना काल से ही समाज, राष्ट्र और संस्कृति के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। वक्ताओ ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। पंच परिवर्तन विषय पर चर्चा करते हुए सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी भाव और नागरिक कर्तव्यों को अपनाने पर जोर दिया।
सम्मेलन के दौरान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, भाजपा ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, भाजपा मंडलाध्यक्ष वैभव गोयल, वीके सिंह, हिमांशु राजपूत, डा0 शलभ अहलावत, नागेंद्र त्यागी, मेजर चरण सिंह, पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष सिद्धांत जैन, राजेश चंद्रा, अशोक चंद्रा, नवीन अग्रवाल, आदेश चंद्रा, अनुज अग्रवाल, मोहित गोयल, बालेश अग्रवाल, केशव शरण शर्मा, अनुज अग्रवाल, डा0 सुशील शर्मा, डा0 उर्मिला पाल, विनीता शर्मा, मृत्युजंय त्यागी, कृष्णा वर्मा, विशाल शर्मा, अभिनव जैन, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर व्यवस्थापक शिवम कौशिक, मंजीत सिंह, सूर्य प्रताप शुक्ला, प्रशांत वर्मा, तेजपाल सैनी, अशोक पंवार, करन सिंह सैनी, अनुज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल (बाबा) महावीर सैनी, शगुन वर्मा, नगर पालिका सभासद विजेंद्र, पंडित गणेश दत्त शर्मा, राजेश सैनी, सीमा गुप्ता, ऋषभ जैन, संजय कुमार शर्मा आदि समेत बड़ी संख्या मे हिन्दू समाज के गणमान्य व क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन कपिल शर्मा द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था और अनुशासन की अनूठी मिसाल देखने को मिली। अंत में आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी ने समाज को एकजुट रखने और सांस्कृतिक मूल्यों को संरक्षित करने की शपथ ली।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
