Rajasthan: इस दिन जयपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू! - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, जनवरी 14, 2026

Rajasthan: इस दिन जयपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू!

जयपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 16 जनवरी को गुलाबी नगर आ सकती हैं। वह जयपुर के नींदड़ में चल रही जगदगुरु रामभद्राचार्य की दिव्य रामकथा और 1008 श्री हनुमत महायज्ञ में शामिल होने के लिए यहां पर आ सकती हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी से ये आध्यात्मिक आयोजन और भी भव्य बन जाएगा। खबरों के अनुसार, 16 जनवरी को जगदगुरु रामभद्राचार्य का जन्मदिन भी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशेष रूप से जगदगुरु को बधाई देने और उनके सानिध्य में चल रही रामकथा में शामिल होने जयपुर पहुंचेंगी।

प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जयपुर में तैयारियां तेज की जा चुकी है। आपको बता दें कि इन दिनों नींदड़ लघु अयोध्या के रूप में नजर आ रहा है। 1008 श्री हनुमत महायज्ञ में शामिल होने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दौरे से प्रदेश के के आध्यात्मिक पर्यटन और धार्मिक महत्व को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

PC:newsgram
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें