जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से दावत खाने गए एक मजदूर पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। इस हमले मे मजदूर के सिर और हाथ मे गंभीर चोट आयी है। गंभीर रूप से घायल हुए मजदूर को उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मंडौरा विप का निवासी नत्थू सिंह आज रविवार की दोपहर गाँव मुकर्रमपुर मे एक दावत मे शमिल होने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद रहे कुछ युवको ने बिना कोई कारण बताये नत्थू सिंह के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस सबका विरोध किये जाने पर युवको ने नत्थू सिंह पर लाठी डंडो से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस हमले के दौरान नत्थू सिंह को संभलने का मौका भी नहीं मिला। उनके सिर पर गहरे घाव हुए हैं और हाथ की हड्डी टूटने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के मौके पर एकत्र होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में नत्थू सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के अनुसार पीड़ित द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है। आरोपियो को जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
| अभी तक पाठक संख्या |
