नाँगल/जिला बिजनौर - पत्नी को मनाने ससुराल आये युवक पर जानलेवा हमला, पत्नी की बुआ ने चाकू से हमला कर किया लहूलुहान - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, फ़रवरी 18, 2026

नाँगल/जिला बिजनौर - पत्नी को मनाने ससुराल आये युवक पर जानलेवा हमला, पत्नी की बुआ ने चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

www.newsindia17.com

जिला बिजनौर के नांगल थाना क्षेत्र से ससुराल आये एक युवक को पत्नी की बुआ द्वारा चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किये जाने का मामला प्रकाश मे आया है। बताया गया कि युवक नाराज होकर मायके आयी अपनी पत्नी को वापस लेने आया था। पुलिस ने इस मामले मे पीड़ित के भाई द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरु कर दी है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार किरतपुर निवासी अमन अली का अपनी पत्नी अलशिफा से करीब 15 दिन पहले घरेलू विवाद हुआ था। विवाद के बाद अलशिफा नाराज होकर सैदपुरी स्थित अपनी बुआ (फूफी) मुशायदा पत्नी राशिद के घर चली गई थी।


थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर सैद उर्फ सैदपुरी में मंगलवार की शाम एक युवक पर उसकी सगी बुआ ने चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। युवक अपनी नाराज पत्नी को घर वापस ले जाने के लिए आया था। पुलिस ने घायल के भाई की तहरीर पर आरोपी बुआ और पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल मंगलवार शाम करीब सात बजे अमन अपनी पत्नी को मनाने और वापस घर ले जाने के लिए सैदपुरी पहुँचा था। बातचीत के दौरान अलशिफा ने अमन के साथ जाने से इनकार कर दिया, जिस पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान अलशिफा की बुआ मुशायदा ने अमन के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच मुशायदा ने आपा खोते हुए अमन के गले पर चाकू से वार कर दिया। हमला इतना जोरदार था कि अमन लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी बुआ ने घायल अमन को घर से बाहर रास्ते में फेंक दिया।


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायल अमन को तत्काल मण्डावली स्थित ओम चौधरी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। नांगल थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित के भाई रहीम अली की शिकायत पर आरोपी मुशायदा और पत्नी अलशिफा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।


थाना प्रभारी अमर सिंह राठौड़ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या