नहटौर/जिला बिजनौर - होली पर्व पर रंगों की बौछार के बीच ढोल की थाप पर थिरका नगर, हर्षोल्लास व धूमधाम से निकले भव्य जुलूस - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


बुधवार, मार्च 04, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - होली पर्व पर रंगों की बौछार के बीच ढोल की थाप पर थिरका नगर, हर्षोल्लास व धूमधाम से निकले भव्य जुलूस

www.newsindia17.com

नहटौर नगर में रंगों का पावन पर्व होली गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। आदर्श होली हवन समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रमों ने पूरे नगर को सतरंगी छटा से  सराबोर कर दिया। मुख्य आकर्षण रहे गुलाल और रंग के जुलूस, जिनमें उमड़े जनसैलाब ने आपसी सौहार्द और उत्साह की अनूठी मिसाल पेश की।


होलिका दहन की पूर्व संध्या पर निकाले जाने वाले भव्य गुलाल जुलूस का शुभारम्भ कल मंगलवार को वार्ड सभासद मुकेश गुप्ता द्वारा फीता काटकर किया गया। मुख्य बाजार स्थित होलिका दहन स्थल से प्रारम्भ हुआ ये जुलूस मोहल्ला तीरग्रान, अब्दुल्ला चौक, जोखा सराय, धर्मशाला, चौधरियान और जामा मस्जिद जैसे निर्धारित मार्गों से होता हुआ वापस होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुरियारों का स्वागत किया गया। जुलुस मे शामिल मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। इस भव्य जुलूस के दौरान नगर की सड़के व गलियां गुलाल के रंग से रंगी नजर आयी। जुलूस मे शामिल रहे हुरियारे डीजे व ढोल की थाप पर थिरकते हुए आगे बढ़ रहे थे और गुलाल उड़ा रहे थे।


होलिका दहन के उपरांत आज बुधवार की सुबह रंग का पारंपरिक जुलूस भी बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकाला गया। सब्जी मंडी से प्रारंभ हुए इस जुलुस का शुभारम्भ समाजसेवी अजय कुमार शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। यह जुलूस नगर के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ स्थानीय थाने पहुंचा। जहाँ परंपरा के अनुसार जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। जुलुस के दौरान पूरे मार्ग में हुरियारे डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। इस दौरान पूरा माहौल रंग की बौछारों से सराबोर नजर आया। इन जुलूसों मे शामिल रहे युवा डीजे की थाप पर जमकर थिरके व एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाये दी।


कार्यक्रम को सफल बनाने में आदर्श होली हवन समिति के अध्यक्ष ऋषभ जैन, महामंत्री कृष्णा वर्मा, तेजपाल सैनी, कोषाध्यक्ष मोहित भारद्वाज के साथ ही वैभव गोयल,शगुन वर्मा, अर्पित गुप्ता, प्रशांत वर्मा, विशाल शर्मा, कपिल शर्मा, संजय कुमार शर्मा, प्रशांत वर्मा, डा0 एके दक्ष, राजीव भटनागर, राजेश चंद्रा, सोनी शर्मा, पंकज अग्रवाल, तिलक अग्रवाल, शरद जैन, सपन जैन, अंशित जैन, अरविन्द जोशी, विशाल शर्मा, कमल राठी, अतुल वर्मा, कमल सैनी, राहुल चौधरी, डा0 अंकुर जैन, विपिन वर्मा, निशांत भटनागर, सुनील चौधरी, आशु जैन, लवी जैन, कुलदीप, अंकुश अग्रवाल (बाबा), राजेश सैनी, धनंजय चौधरी, डा0 शशांक गौतम  के साथ ही होली कमेटी के पदाधिकारी व समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।


उक्त जुलूसो के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरीक्षक अपराध विपिन कुमार एवं कस्बा प्रभारी कुलजीत सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मुस्तैदी के चलते दोनों ही आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या