गजरौला/जिला पीलीभीत - हाईवे पर पलटी अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार डबल डेकर बस, 40 यात्री घायल, नशे मे था बस चालक - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


सोमवार, मार्च 09, 2026

गजरौला/जिला पीलीभीत - हाईवे पर पलटी अनियंत्रित हुई तेज रफ्तार डबल डेकर बस, 40 यात्री घायल, नशे मे था बस चालक

www.newsindia17.com

आज सोमवार सुबह जिला पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के हुए सड़क हादसे मे बस सवार 40 यात्री घायल हो गए। घायलो मे से 15 की हालत चिंताजनक व 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार हेतु जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। हादसे के बाद सड़क पर लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।


उक्त हादसा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के गाँव कैच के पास हुआ। यहाँ सुबह लगभग साढ़े 4 बजे दिल्ली से सवारी लेकर लखीमपुर जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। प्रत्यशदर्शियो के अनुसार बस की गति काफी तेज थी और पलटने के बाद भी लगभग 100 मीटर तक घिसटती चली गयी। सुबह के सन्नाटे के बीच मचा शोर सुनकर स्थानीय निवासी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित करने के साथ ही राहत व बचाव कार्य मे  जुट गए।


घटना की सूचना मिलते ही एआरटीओ के साथ ही कई थानो की पुलिस मौके पर पहुँच गयी। बस मे सवार कुल 40 यात्री इस हादसे में घायल हुए है। सभी घायलों को पीलीभीत जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। घायलो मे से 15 की हालत चिंताजनक बनी हुई है जबकि 06 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है।


पुलिस द्वारा की जा रही प्रारम्भिक जाँच मे हादसे का मुख्य कारण बस चालक की लापरवाही सामने आ रहा है। बताया गया कि बस चालक नशे की हालत मे था। हादसे के बाद सड़क पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की सहायता से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या