मैनाठेर/जिला मुरादाबाद - 13 वर्षीय किशोरी से 6 महीने तक गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लेकमेल, पीड़िता हुई गर्भवती - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026

मैनाठेर/जिला मुरादाबाद - 13 वर्षीय किशोरी से 6 महीने तक गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लेकमेल, पीड़िता हुई गर्भवती

www.newsindia17.com

जिला मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र से एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला प्रकाश मे आया है। यहाँ कुंदरकी ब्लॉक के एक गाँव मे बाग़ की रखवाली करने वाले एक परिवार की 13 वर्षीय किशोरी के साथ गाँव के ही युवको ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नही आरोपियो ने घटना की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता का 6 माह तक शारीरिक शोषण किया। इस सबके चलते गर्भवती हुए पीड़िता ने परिजनो को आपबीती कह सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर 4 आरोपियो के खिलाफ गंभीर धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


पीड़िता के पिता द्वारा दी गयी तहरीर मे बताया गया कि उसका परिवार एक बाग की रखवाली का काम करता है। करीब 6  महीने पहले वह मजदूरी पर गया और उसकी पत्नी बच्चों के लिए खाना लेने घर गई थी। इसी दौरान गांव निवासी तहजीब पुत्र अकबर बाग में दाखिल आया। उसने 13 वर्षीय नाबालिग को तमंचा दिखाकर डराया और जबरन पास के ईख के खेत में बनी एक झोपड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।


आरोप है कि दुष्कर्म करने के दौरान तहजीब ने एक अश्लील वीडियो बना लिया। उसने किशोरी को धमकी देते हुए कहा कि किसी को कुछ भी बताने पर वह इस वीडियो को वायरल कर देगा। इसी डर का फायदा उठाकर वह पिछले 6 महीनों से किशोरी बुलाकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद मे उस घिनौने कृत्य मे तहजीब का भाई कमरे आलमकल्लू और एक अन्य अज्ञात युवक भी शामिल हो गए। इन चारों ने वीडियो के नाम पर डरा-धमकाकर किशोरी के साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया।


दूसरी ओर लगातार हो रहे शारीरिक शोषण के चलते किशोरी गर्भवती हो गयी। किशोरी के शारीरिक बदलाव को देखकर परिजनो को संदेह हुआ। परिजनो द्वारा पूछताछ करने पर किशोरी ने आपबीती कह सुनाई। परिजन किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। नाबालिग के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग मे हड़कंप मच गया। पुलिस ने नामजद आरोपियो तहजीब, कमरे आलम, कल्लू व एक अन्य अज्ञात के  खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।


सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है। प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

free counter
अभी तक पाठक संख्या