बढ़ापुर/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फाँसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 05, 2026

बढ़ापुर/जिला बिजनौर - संदिग्ध परिस्तिथियो मे फाँसी के फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

www.newsindia17.com
शोकाकुल परिजन व मृतका की फाइल फोटो 

बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहिलपुर कोटला गाँव मे एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। मौके पर पहुँचे मृतका के मायके पक्ष वालो ने ससुराल पक्ष पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सलोनी आयु 22 वर्ष की शादी लगभग 1 वर्ष पूर्व शाहिलपुर कोटला गाँव निवासी अमित कुमार के साथ हुई थी। वर्तमान मे दंपत्ति के 3 माह का एक बच्चा भी है। अमित कुमार हरिद्वार में मजदूरी करता है और होली के त्यौहार पर घर आया हुआ था। परिजनों के मुताबिक घटना के समय सलोनी का पति घर से बाहर गया था, ससुर जंगल में थे और भाभी मायके गई हुई थी। घर वापस आने पर परिजनो ने सलोनी का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। इस घटना का पता लगते ही हड़कंप मच गया।


मौके पर पहुँचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मारपीट कर मौत के घाट उतारा है और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया है।


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या