श्री चामुंडिका देवी ट्रस्ट के तत्वाधान मे प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली महाकाली की भव्य शोभायात्रा इस वर्ष भी बड़ी ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकाली गयी। आज शनिवार की शाम निकाली गयी इस भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ नगर के विख्यात चिकित्सक व समाजसेवी डा0 शशांक गौतम द्वारा फीता काटकर व नारियल भंजन कर किया गया। इस अवसर पर श्री चामुंडिका देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष लखपत सिंह सैनी व अन्य पदाधिकारियों ने डॉ. शशांक गौतम को स्मृति चिन्ह भेंट कर और पटका पहनाकर सम्मानित किया। ट्रस्ट द्वारा शोभायात्रा में शामिल अखाड़ों के खलीफाओं को भी पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया।
नगर के प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुई इस यात्रा में सबसे आगे एक घुड़सवार धर्म ध्वजा लेकर चल रहा था। शोभायात्रा मे शामिल रही महाकाली, श्री राम दरबार, राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकियों के साथ-साथ अखाड़ों के प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा मे शामिल रास रचाते राधा कृष्ण, महाकाली के अखाड़े ने सभी का मन मोह लिया। शोभायात्रा का मार्ग में कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडलाध्यक्ष वैभव गोयल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष अंकुश अग्रवाल (बाबा), कोषाध्यक्ष राहुल चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा के नगराध्यक्ष ऋषभ जैन, अरविन्द जोशी आशुतोष शर्मा, प्रशांत वर्मा, संजय त्यागी, पवन अग्रवाल, अशोक चंद्रा सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आयोजन को सफल बनाने में श्री चामुंडिका देवी ट्रस्ट के संरक्षक करन सिंह सैनी, सुभाष कुमार सैनी, लोकेश सैनी, मुकेश सैनी, उपाध्यक्ष महेंद्र (बोलू), महासचिव दीपक सैनी, सचिव सुंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल सैनी, उप कोषाध्यक्ष प्रदीप सैनी, जुलूस प्रभारी रामलाल, दीपक (उमेश), धर्मेंद्र सिंह, राकेश आर्य, छतरपाल सैनी व ट्रस्ट के समस्त सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी निरीक्षक नहटौर रविंद्र प्रताप सिंह व कस्बा प्रभारी उप निरीक्षक अशोक मलिक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए देर रात वापस प्राचीन चामुंडा मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.png)
