जिला बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ अपनी बहन के घर ईद मिलने आयी युवती की खुशियाँ उस समय मातम मे बदल गयी जब पुरानी रंजिश के चलते उसके साथ मारपीट की गयी। आरोप है कि इस दौरान हमलावरो ने युवती को जबरन तेजाब पिलाने का भी प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार हेतु नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गाँव चुचैला की निवासी फिजा कल सोमवार को थाना क्षेत्र के गाँव अलीनगर निवासी बहन शबाना से ईद मिलने आयी थी। आरोप है कि देर शाम लगभग साढ़े 7 बजे गाँव निवासी कुछ लोग घर मे घुस आये और पुरानी रंजिश के चलते फिजा के साथ मारपीट शुरू कर दी। शबाना के अनुसार हमलावरो ने फिजा को बेरहमी से पीटा और जान से मारने की नीयत से तेजाब पिलाने का प्रयास भी किया। घटना के बाद युवती की हालत बिगड़ गयी। युवती को उपचार हेतु नगर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक नहटौर कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गाँव मे पुलिस बल तैनात है और मामले की जाँच की जा रही है। पीड़िता की बहन शबाना द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी पक्ष से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस बारे मे पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत की गई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस द्वारा पूर्व की शिकायतो के आधार पर कार्रवाई न किये जाने के कारण ही ये घटना घटित हुई है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
![]() |
| अभी तक पाठक संख्या |
.jpeg)
