नहटौर/जिला बिजनौर - आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार हुआ पिंजरे मे कैद, ग्रामीणो ने ली राहत की साँस - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 01, 2026

नहटौर/जिला बिजनौर - आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार हुआ पिंजरे मे कैद, ग्रामीणो ने ली राहत की साँस

www.newsindia17.com

नहटौर थाना क्षेत्र मे आतंक का पर्याय बन चुका गुलदार कल शनिवार की देर रात वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे मे कैद हो गया। गुलदार के पकड़े जाने पर क्षेत्रवासियो ने राहत साँस ली है। वन विभाग द्वारा पकड़ा गया गुलदार पूरी तरह स्वस्थ है और इसकी आयु लगभग 4 वर्ष बताई जा रही है।


पाठको को बताना उचित होगा कि थाना क्षेत्र के गाँव सीकरी बुजुर्ग मे लम्बे समय से गुलदार का आतंक व्याप्त था। गुलदार के भय के चलते ग्रामीणो में दहशत बनी हुई थी। वन विभाग ने ग्रामीणो की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुलदार को पकड़ने के लिए सीकरी बुजुर्ग स्थित एक बाग़ मे पिंजरा लगाया था। कल शनिवार की रात शिकार की तलाश में निकला गुलदार पिंजरे के अंदर पहुंचा और अचानक ही दरवाजा बंद होने पर कैद होकर रह गया। आज रविवार की सुबह गुलदार के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणो की भीड़ जुट गयी। स्थानीय लोगो ने वन विभाग के इस प्रयास की सराहना की और राहत की साँस ली।


वन डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने बताया कि पकड़ा गया गुलदार स्वस्थ है और इसकी आयु लगभग 4 वर्ष है। सुरक्षा मानको का पालन करते हुए गुलदार को संभागीय वन कार्यालय ले जाया गया है। उच्चाधिकारियो के निर्देशानुसार जल्द ही उसे जंगल मे सुरक्षित छोड़ दिया जायेगा।


वन विभाग ने क्षेत्र में वन्यजीवों की गतिविधियों पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी वन्यजीव की आहट मिलने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

free web counter
अभी तक पाठक संख्या