पटवाई/जिला रामपुर - 5 बच्चो को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ फरार हुई माँ, घर मे रखी जेवर नकदी व जेवर भी ले गयी साथ - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 26, 2026

पटवाई/जिला रामपुर - 5 बच्चो को नशीला पदार्थ खिलाकर प्रेमी के साथ फरार हुई माँ, घर मे रखी जेवर नकदी व जेवर भी ले गयी साथ

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर से एक माँ द्वारा अपने 5 बच्चो को नशीला पदार्थ देकर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश मे आया है। महिला अपने साथ घर मे रखी नकदी व लाखो के जेवर भी ले गयी है। महिला के पति द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जाँच मे जुटी है।


प्रेमी के साथ फरार हुई पटवाई थाना क्षेत्र के जिबाई गाँव निवासी महिला की सास ने बताया कि ये घटना 5 दिन पूर्व की है। महिला ने देर रात अपने पांचो बच्चो को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। बच्चो के बेहोश होने पर महिला ने बाहर से घर का ताला लगाया और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। काफी देर बाद होश आने पर बच्चो ने खुद को एक कमरे मे बंद पाकर रोना शुरू कर दिया। बच्चो की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और दादी को सूचित किया। मौके पर पहुंची दादी ने ग्रामीणो की मदद से घर का ताला तोड़कर बच्चो का बाहर निकाला।


प्रेमी के साथ फरार हुई महिला का पति रूप किशोर दिल्ली मे रहकर सिलाई का काम करता है। घटना के समय भी रूप किशोर दिल्ली मे ही था। पत्नी के फरार होने का पता लगने पर रूप किशोर गाँव पहुँचा। रूप किशोर ने बताया कि उसकी पत्नी घर से लगभग 1 लाख 60 हजार की नकदी, सोने के कुंडल, नाक का फूल व चाँदी के जेवरात ले गयी है।


पुलिस द्वारा की गयी जांच में एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज मे महिला अकेले ही हाथ में एक बैग लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस का मानना है कि महिला कुछ दूर जाकर अपने प्रेमी से मिली होगी। थाना प्रभारी पटवाई नरेश कुमार ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 366 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं, जल्द ही महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

conter12
अभी तक पाठक संख्या