चंदौसी/जिला सम्भल - घर मे घुसे बदमाशो ने परिवार को बंधक बनाकर की लाखो की लूट, ग्रामीणो ने 1 बदमाश को पकड़ा - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


मंगलवार, मार्च 24, 2026

चंदौसी/जिला सम्भल - घर मे घुसे बदमाशो ने परिवार को बंधक बनाकर की लाखो की लूट, ग्रामीणो ने 1 बदमाश को पकड़ा

www.newsindia17.com

कल सोमवार की देर रात चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गाँव असालतपुर जारई मे घर मे घुसे सशस्त्र बदमाशो ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घर में घुसे बदमाश परिवार को बंधक बनाकर करीब 5 लाख रूपये कीमत के जेवर व नकदी समेटकर फरार हो गए। इस दौरान ग्रामीणो ने साहस का परिचय देते हुए एक लूटेरे को पकड़ लिया और जमकर पीटा। ग्रामीणो द्वारा पीटे जाने पर घायल हुए बदमाश को पुलिस ने उपचार हेतु अस्पताल मे भर्ती कराया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सोमवार की रात थाना क्षेत्र के ग्राम असालतपुर जारई निवासी हरपाल पुत्र पीतांबर पाल अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात लगभग 2 बजे 5 नकाबपोश बदमाश दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने सबसे पहले हरपाल के तीन बच्चों काव्या, अनमोल और मानवी को कब्जे में ले लिया। लूटेरो ने बच्चों की जान का भय दिखाकर हरपाल व उनकी पत्नी को कमरे में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए। पीड़ित परिवार के अनुसार, बदमाशों ने अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखे 50-60 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के भारी जेवरात लूट लिए। यही नहीं, बदमाशों ने महिला के शरीर से भी कान और गले के आभूषण उतरवा लिए।


लूटपाट को अंजाम देकर बदमाशों के घर से बाहर निकलते ही हरपाल और उनके परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर निकल आए और भागते बदमाशों का पीछा किया। घेराबंदी होते देख चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, लेकिन एक बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया।गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए बदमाश की मौके पर ही जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बदमाश को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया


पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय संभल के लिए रेफर कर दिया, जहां वह पुलिस कस्टडी में उपचाराधीन है।


थाना प्रभारी चंदौसी अनुज तोमर ने बताया कि असालतपुर जारई गांव में चोरी और लूट की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या