नजीबाबाद/जिला बिजनौर - पुलिस ने गौकशी के मामले मे वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


गुरुवार, मार्च 26, 2026

नजीबाबाद/जिला बिजनौर - पुलिस ने गौकशी के मामले मे वाँछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल

www.newsindia17.com

उत्तर प्रदेश में गौकशी और अवैध कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नजीबाबाद पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आज मंगलवार को गौकशी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


बीती 22 मार्च को नजीबाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि पठानपुरा स्थित काजी हाउस तिराहा निवासी इदरीश पुत्र महबूब के घर पर कुछ लोग प्रतिबंधित गोवंशीय पशु का मांस लेकर आए हैं। पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर इदरीश के घर से लगभग 500 ग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने सलमान उर्फ बिहारी समेत पांच अन्य के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।


घटना के बाद से ही नजीबाबाद पुलिस इस मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस इस मामले में पहले ही 2 आरोपियो सलमान उर्फ बिहारी और अयान व 23 मार्च को हुई मुठभेड़ के बाद आजाद उर्फ़ हनीफ को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आज 26 को नजीबाबाद पुलिस ने इस मामले मे वांछित एक और आरोपी इदरीश को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।


अभियुक्त इदरीश की गिरफ्तारी करने वाली टीम का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक नजीबाबाद अमित सिंह ने किया। टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार, उपनिरीक्षक सौरभ सिंह, कांस्टेबल नीरज कुमार और कांस्टेबल सिद्धांत शामिल रहे।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गौकशी और पशु तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का 'जीरो टॉलरेंस' अभियान जारी रहेगा। इदरीश लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

web counter free
अभी तक पाठक संख्या