नूरपुर/जिला बिजनौर - स्कूल गई शिक्षिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां ने लगाया अपहरण का आरोप - News India 17 # खबर देश की - नजर दुनिया की #

Breaking


रविवार, मार्च 29, 2026

नूरपुर/जिला बिजनौर - स्कूल गई शिक्षिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, मां ने लगाया अपहरण का आरोप

www.newsindia17.com

जिला बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र से एक शिक्षिका के संदिग्ध परिस्तिथियो मे लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल गयी युवती के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने पर उसकी मां ने मोहल्ले के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।


युवती की माँ द्वारा पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी फतेहाबाद रोड स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। कल शनिवार की सुबह भी उनकी बेटी स्कूल जाने  के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक भी घर वापस नहीं आयी। चिंता होने पर परिजनों ने सभी रिश्तेदारों और अन्य स्थानो पर युवती को तलाशा मगर कोई सुराग नही मिल सका।


तहरीर मे आरोप लगाया गया है कि नगर के मोहल्ला गांधी नगर निवासी सलमान पुत्र असगर के साथ उनका एक विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। महिला का कहना है कि आरोपी सलमान उन पर लगातार फैसले के लिए दबाव बना रहा था और फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। महिला का कहना है आरोपी द्वारा दी जा रही धमकियो के बारे मे पूर्व में भी पुलिस को सूचित किया गया था।


पीड़िता की माँ ने आशंका जताई है कि सलमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है। महिला ने किसी बड़ी अनहोनी का डर जताते हुए पुलिस प्रशासन से अपनी बेटी की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने लापता हुई शिक्षिका की माँ द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें युवती की तलाश में जुटी हैं और स्कूल के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

conter12
अभी तक पाठक संख्या